नौतनवां
महराजगंज
नौतनवां विधायक कार्यालय पर होली मिलन समारोह में देर रात तक हुई रंगो की बरसात
11 March, 2020
0
नौतनवा विधायक के जनता कार्यालय पर देर रात होली मिलन समारोह लोगो के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने लोगो को रंग अबीर लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की जो देर रात तक धूम-धाम के साथ चलता रहा। इस कार्यक्रम में भोजपूरी गानों की धूम रही लोगो पर रंग के फुहारों की बरसात होती रही।
          इस अवसर पर मान0 विधायक ने सबको होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "होली उत्त्साह,उमंग, प्रेम व आपसी भाईचारे का पर्व है इसे हम सभी आपसी सामंजस्य के साथ मिलजुलकर मनाए।
          कार्यक्रम के बतौर विशिष्ट अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने होली त्यौहार की महत्ता के बारे में बताया कि "होली त्यौहार को पुरातन समय से लोग मनाते चले आ रहे है आज भले ही इस त्यौहार में फूहड़पन आ गया है परन्तु फिर भी इसकी महत्ता को झुठलाया नही जा सकता।
            इस अवसर पर सोनौली नगरपंचायत अध्यक्ष प्रति. सुधीर त्रिपाठी,नन्दलाल जाय., शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय, राजेश ब्वाएड,पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका नौतनवा अशोक जाय., प्रमोद पाठक,धीरेन्द्र सागर,राजेन्द्र जाय.,आमिर आलम, रामनारायण गौतम,सादाब अन्सारी आदि लोग उपस्थित होकर रात भर होली के रंग में सराबोर होते रहे।
Previous article
Next article
 

 
 
 
   
   
 
 
 
 
