एसएसबी और आरटीओ के संयुक्त अभियान में दर्जनों वाहन सीज़
एसएसबी और आरटीओ के संयुक्त अभियान में दर्जनों वाहन सीज़
सोनौली,महराजगंज-एसएसबी 22 वीं वहिनी और महराजगंज आरटीओ ने भारत नेपाल सीमा पर सयुंक्त चेकिंग अभियान चलाया,इस दौरान दर्जनों वाहनों को सीज़ करने के साथ कई वाहनों का चालान भी किया गया ।
आज बुधवार को भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर वाहन स्वामियों के बीच अचानक खलबली मच गया जब महराजगंज एआरटीओ, सोनौली डिपो के एआरएम और एसएसबी 22 वीं वहिनी के जवानों द्वारा सयुंक्त चेकिंग अभियान चला कर नेपाल जाने औऱ नेपाल से भारत आने वाले चारपहिया व पर्यटक वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही में 10 से अधिक वाहनों को सीज़ कर कई वाहनों का चालान कर दिया।
इस अभियान का खुलासा करते हुए एआरटीओ महराजगंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि डग्गामार वाहन औऱ बिना टैक्स परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है इस अभियान में सुबह से दस वाहनों को सीज़ किया गया है औऱ कुछ वाहनों का चालान काटा गया है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
इस संयुक्त अभियान में एआरटीओ महराजगंज विनय कुमार सिंह,सोनौली डिपो के एआरएम,एसएसबी 22 वीं वहिनी के इंस्पेक्टर राजकुमार गौड़, उमेश सिंह ,कांस्टेबल शंकर सिंह सहित अन्य जवान शामिल रहें।
Leave Comments
Post a Comment