नौतनवां
महराजगंज
नौतनवां:स्वयं की समझदारी,सोसल डिस्टेंस,सजगता व जागरूकता अपनाकर हम खुद को व दूसरों को इस जानलेवा वायरस से बचाने में कामयाब हो पाएंगे--गुड़डू खान
05 June, 2020
0
नौतनवां/महराजगंज।
प्लान इण्डिया एवं ग्राम नियोजन केंद्र नौतनवा शाखा द्वारा न्यू प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र नौतनवा को कोरोना वायरस के बचाव हेतू दिए गए एक अदद हाथ धोने की स्वचालित संयन्त्र की सौगात का उद्दघाटन मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान व विशिष्ट अतिथि नौतनवा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नायला खान ने संयुक्त रूप से आज रिवन काटकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बताया कि "आज जिस तेजी के साथ कोरोना वायरस अपना पाव पसार रहा है उससे बचाव का एक मात्र तरीका स्वयं की समझदारी,सोसल डिस्टेंस,सजगता व जागरूकता है इसको अपनाकर हम खुद को व दूसरों को इस जानलेवा वायरस से बचाने में कामयाब हो पाएंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि ने बताया कि "ऐसे कार्यो से नागरिकों के अन्दर जागरूकता की भावना पैदा की जाती है ताकि जागरूक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्तियों को जागरूक कर सके।
संस्था के डायरेक्टर विभास चटर्जी ने बताया कि "इस तरह के स्वचालित संयंत्र लगाने का हमारा मकसद आम लोगो को हाथ धोने के प्रति जागरूक करना है,इसके प्रयोग करने से वायरस कोसो दूर रहता है।
इस उद्दघाटन अवसर पर डॉ0 यम0पी0 सोनकर,फार्माशिष्ट सुरेन्द्र द्विवेदी,राजेश ब्वाएड,संस्था के कर्मी सेराज अहमद,उषा देवी,ध्रुवनारायण, रामअशीष, धीरेन्द्र सागर, प्रमोद पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।
Report:Amjad
Previous article
Next article
