1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:होटल निरंजना परिसर में अघ्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी नें किया वृक्षारोपण




होटल निरंजना परिसर में अघ्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी नें किया वृक्षारोपण

सोनौली/महराजगंज।प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी वृक्षारोपण कार्यक्रम के क्रम में आज नगरपंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने नगर में स्थित होटल निरंजना परिसर में वृक्षारोपण कर सोनौली नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण करने के अभियान की शुरुआत किया।

 इस अवसर पर सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।
लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनाथ यादव,सभासद अमीर आलम,बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अशरफी लाल,सद्दाम सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट:दिलशाद अली
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post