1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:चरस की बड़ी खेप के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सोनौली/महराजगंज
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस को मादक पदार्थ चरस की बड़ी खेप हाथ लगी है जिसकी कीमत 2 करोड़ 17 लाख बताई जा रही है। चरस के साथ पकड़े गए नेपाली युवक से एसएसबी, पुलिस समेत अन्य एजेंसियों के लोग पूछताछ में जुटे हुए है।

खबरों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार अपने सहयोगी सिपाहियों को साथ लेकर एसएसबी सहायक कमांडेंट संजय प्रसाद के साथ सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास घेरा बंदी कर नेपाल से आ रहे युवक को दबोच कर 6 किलो 200 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोम बहादुर नेपाली पुत्र बुद्धिमान नेपाली वार्ड नंबर 9 तिलोत्तमा नगरपालिका मंगला पुर थाना केवलानी जिला रूपंदेही नेपाल बताया ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली अशुतोष सिंह ने कहा कि पकड़ा गया नेपाली युवक चरस की खेप को दिल्ली खपाने के लिए ले जा रहा था। किंतु भारतीय सीमा में घुसपैठ करते दबोच लिया गया।

रिपोर्ट:अमजद
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post