नौतनवां:महर्षि बाल्मीकि तथा पटेल जी के जन्मदिवस पर रामायण पाठ के सुन्दर कांड का आयोजन होना शुभ संकेत है---- गुड़डू खान
नौतनवां/महराजगंज। महर्षी बाल्मीकि जयन्ती व राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे भारत मे उत्त्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने आज नौतनवा स्थित हनुमान मन्दिर पर रमायण पाठ के सुन्दर कांड का आयोजन किया वही पालिका कार्यालय में पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया।पुरोहित अभिषेक त्रिपाठी ने पूरे विधि- विधान के साथ अनुष्ठान करते हुए रामायण पाठ के सुन्दर कांड की शुरूआत की।पुरोहित ने बताया कि "रामायण पाठ का प्रवचन जिस एरिया में होता है और उसकी ध्वनि जहॉ तक जाती है वहां तक का पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है। कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "आज रामायण ग्रन्थ के रचयिता महर्षि बाल्मीकि के जन्मदिवस तथा पटेल जी के जन्मदिवस पर रामायण पाठ के सुन्दर कांड का आयोजन होना शुभ संकेत है। अधिशासी अधिकारी बीरेन्द्र कुमार राव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हर निकाय व स्वय सेवी संस्थाओं द्वारा हर वर्ष करना चाहिए। इस अवसर पर शाहनवाज खान,ब्रिजेश मणि त्रिपाठी, प्रमोद पाठक,अशोक कुमार,संजय मौर्या,प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,मो0 शकील,खुर्शेद आलम,राजकुमार गौड़, रविकान्त वर्मा,किसमती देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता:अमजद


Leave Comments
Post a Comment