1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली: नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबें,दो को ग्रामीणों ने बचाया एक लापता

 


सोनौली/महराजगंज।सोनौली कोतवाली क्षेत्र के रोहिन नदी के सेमरा घाट पर नदी में नहा रहे तीन बच्चों मे दो को डूबने से  ग्रामीणों ने बचा लिया है जबकि तीसरे बच्चे का अभी पता नहीं चल पाया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के घाट पर मौजूद है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।  बात दें आज सोमवार की दोपहर को करीब दो बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी तीन बच्चे बाइक लेकर रोहिन नदी के सेमरा घाट पर पहुंच गए और बाइक खड़ी कर तीनों नदी में उतर कर स्नान करने लगे, उन्हें नदी के गहराई का अंदाजा नहीं था जिसके कारण वह कुंड की तरफ बढ़ गए तीनों बच्चे डूबने लगे तो दूर खड़े गांव के कुछ लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो दौड़ कर उसे बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दो डूबते बच्चों को बचा लिया किंतु तीसरा बच्चा जिसका नाम सत्यम पांडे पुत्र जयप्रकाश उम्र 12 वर्ष निवासी भगवानपुर का अब तक पता नहीं चला है। नदी में उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली धनंजय सिंह ने बताया कि दो बच्चों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया है  जिसमें एक की हालत नाजुक है, उसका नौतनवा के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। डूबने वाले तीसरे युवक को एसएसबी के गोताखोरों द्वारा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा रहा है।

संवाददाता:दिलशाद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post