महराजगंज:गंभीर बीमारी से ग्रसित एवं 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क किया जा रहा है---डीएम
नौतनवां/ यूपी के महराजगंज जनपद में कोरोना टीकाकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। टीकाकरण के दूसरे दौर में आम जनता को 45 वर्ष से ऊपर गंभीर बीमारी से ग्रसित एवं 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किया जा रहा है।
नौतनवा के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि जनपद के सभी सीएचसी एवं जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए कोरोना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है जो लोग रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं। वह वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड के साथ सीधे अस्पताल जाकर टीका लगवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरे जनपद में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से टीका लगवाकर इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहने की अपील की।
संवाददाता:गुड्डू गुप्ता



Leave Comments
Post a Comment