सोनौली:शिवम त्रिपाठी ने नगर में सफाई व्यवस्था एवं नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया
सोनौली/महराजगंज। आज न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी वार्ड नं०7 राहुलनगर में पहुँचे, वार्ड वासियों से उनका कुशल क्षेम पूछा और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। साथ ही साथ उन्होंने ने सफाई व्यवस्था एवं उक्त वार्ड में नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया इस मौके पे उपस्थित वार्डवासियों ने सड़क निर्माण की खुशी जाहिर करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सड़कें गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूत बनी है जो काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि अपने पिता जी के बताये हुए मार्ग पे चलते हुए आप के हक की लड़ाई लड़ने का कार्य करूँगा और नगर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर मुख्यरूप से उक्त वार्ड के सभासद विनय यादव,बेचन प्रसाद,पप्पू सिंह,आशिक अली,रामरक्षा,ओमप्रकाश कन्नौजिया,हरिहर,ओमप्रकाश शुक्ला,अशरफी लाल,अशुतोष त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
सोनौली से अमजद की रिपोर्ट


Leave Comments
Post a Comment