सोनौली:- त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
सोनौली/महराजगंज।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नोमेंस की पगडंडी मार्गों पर पैदल मार्च कर सरहदी क्षेत्र के लोगों के बीच शांति और सुरक्षा का संदेश दिया।
रविवार की दोपहर को एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और एसएसबी के जवान भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर स्थित नागरिक पुलिस चौकी से चलकर सरहद के नो मेंस लैंड के मार्गों से होकर श्यामकाट गांव तक फ्लैग मार्च किया।
बता दें कि भारत नेपाल सीमा से सटे सरहदी क्षेत्र के लोगों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पूरी तरह से सुरक्षा देने का एहसास कराया है। इसमें पुलिस के जवान पूरी तैयारी के साथ नजर आए।
इस मौके कोतवाली प्रभारी दिनेश तिवारी,चौकी प्रभारी सोनौली रितेश राय,चौकी प्रभारी भगवानपुर दिलीप कुमार,चौकी प्रभारी खनुआ कमलेश कुमार,एसएसबी सहायक कमांडेंट संजय प्रसाद,सहित पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद थे ।
सोनौली से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट


Leave Comments
Post a Comment