1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बैजू यादव ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ चलाई साइकिल यात्रा


समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बैजू यादव ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ चलाई साइकिल यात्रा

सोनौली/महराजगंज। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्रा जी की जन्मदिन पर आज गुरुवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से एजाज खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नौतनवा के रतनपुर ब्लॉक मुख्यालय से साइकिल यात्रा निकाल अपनी ताकत दिखाई।

समाजवादी के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में  रैली निकाल कर सपा के कार्यकर्ताओं ने दिखायी अपनी ताकत । समाजवादी पार्टी के नेता एजाज खान ने बेरोज़गारी महंगाई भ्रष्टाचार पुलिस उत्पीड़न किसान मजदूर नौजवान तथा महिलाएं शोषणकरी नीतियों पर लोकतंत्र विरोधी भजापा सरकार के विरोध पर साइकिल यात्रा निकाली गई।

समाजवादी पार्टी के नेता जिला उपाध्यक्ष बैजू यादव ने कहा भ्रष्टाचार मंहगाई  पुलिस उत्पीड़न किसान मजदूर  तथा महिलाएं शोषणकारी नीतियों पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरोध पर हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता लोग खुलकर विरोध करते रहेंगे यहां तानाशाही सरकार नहीं चलेगी।

मुख्य रूप से निजामुद्दीन साधु खान मैनुद्दीन समानी मुस्तफा हसन अहमद हुसैन मोनू वर्मा  राहुल मद्धेशिया नीरज गुप्ता सहित अधिक संख्या में समाजवादी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


संवाददाता:-दिलशाद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post