निःशुल्क खाद्यान्न वितरण अभियान का सीधा लाभ राशन कार्ड धारकों को मिलेगा -------- गुड्डू खान
निःशुल्क खाद्यान्न वितरण अभियान का सीधा लाभ राशन कार्ड धारकों को मिलेगा -------- गुड्डू खान
नौतनवां/महराजगंज। 15 करोड़ जरूरतमन्द लोगो को खाद्यान्न से लाभान्वित करने के उद्देश्य से शुरू की गई निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की नौतनवा नगर में शुरुआत नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने आज नगर के क्रय विक्रय से की।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "गरीबों, मजदूरों और किसानों को बड़ा सहारा देने के लिए प्रारम्भ हुए देश में अब तक का यह सबसे बड़ा राशन वितरण अभियान का सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मिलेगा।
पूर्ति निरीक्षक राघवेन्द्र शाही ने बताया कि "प्रदेश के पात्र कार्ड धारकों को हर महीने 10 किलो राशन के अलावा चना,नमक व खाद्य तेल मुफ्त दिया जा रहा है जिसका सीधा लाभ कार्डधारकों को मिलेगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष नौतनवा राजेश पाण्डेय, सभासद शाहनवाज खान,अनिल मद्धेशिया,प्रमोद पाठक, सरदार रम्पी सिंह,शहाबुदीन,सतीश त्रिपाठी, विजय वर्मा, विपिन कुमार,नागेश चौधरी,कन्हैया जाय0,विनोद कुमार, आनन्द कुमार, नजमा खातून आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave Comments
Post a Comment