1 / 3
2 / 3
3 / 3

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तहसील ईकाई का गठन,नवगठित पदाधिकारियों ने लिया शपथ


श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तहसील ईकाई का गठन,नवगठित पदाधिकारियों ने लिया शपथ

नौतनवां, महराजगंज। सोमवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश का नौतनवां तहसील ईकाई का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल की देख रेख में हुए गठन में अध्यक्ष हेमंत यादव, उपाध्यक्ष सुदेश त्रिपाठी,अमित सिंह, महामंत्री संजय कुमार,सचिव सतीश चंद्र यादव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष देवांशु जायसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मधुर श्याम दूबे,अजय जायसवाल,मनोज पाण्डेय, राजकुमार गुप्ता,सतीश त्रिपाठी चुने गए।

सभी पदाधिकारियों को वरिष्ठ पत्रकार यशोदा श्रीवास्तव ने निष्पक्ष व इमानदार पत्रकारिता की शपथ दिलाई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण होता है। दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता, उसमें आप जिस शक्ल सूरत में है वही दिखता है। पत्रकारिता भी ऐसी ही होनी चाहिए। जो आप जैसा देखें उसे शब्दों में वैसे ही परोस दें। यही असली पत्रकारिता है। जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा हमारा संगठन पत्रकारों के समस्या के समाधान के लिए सदैव और अंत तक तत्पर रहेगा।


वरिष्ठ पत्रकार सतीश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों से कहा यह हमारे संगठन की मजबूती का साक्षी है। जिलाउपाध्यक्ष गुड्डू जायसवाल ने कहा कि नौतनवां तहसील नेपाल सीमा का क्षेत्र हैं जहां अपराध व अन्य जरायम की संभावना अनंत है। अपराध की खबर लिखने वाले पत्रकारों के लिए यह क्षेत्र चुनौती पूर्ण है। पत्रकारों को सबसे अधिक चुनौती यहीं है। हम सबका दायित्व है कि मिलजुलकर संगठन को मजबूत बनाएं ताकि पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ हम मजबूती से लड़ सकें।

नवगठित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में तहसील क्षेत्र के बहुत सारे पत्रकार उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post