महराजगंज
डेनियल जोशुआ ने छात्रों,युवाओं को बूमरैंग खेल के प्रति जागरूक किया
डेनियल जोशुआ ने छात्रों,युवाओं को बूमरैंग खेल की जानकारी देते हुए खेल के प्रति जागरूक किया
महराजगंज:सोमवार को सरदार पटेल इन्टरमीडियेट कॉलेज, लक्ष्मीपुर के ग्राउंड पर सोनौली बेथल चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों एवं बूमरैंग टीम संग डेनियल्स बूमरैंग के मालिक डेनियल जोशुआ ने वहाँ के छात्रों, युवाओं एवँ ग्राम प्रधान से मुलाकात कर बूमरैंग खेल से संबंधित जानकारी देते हुए खेल के प्रति जागरूक किया।
उपस्थित लोगों ने खेल को बड़े ही आश्चर्य के साथ देख और समझ कर अपना खासा रुचि दिखाते हुए इस क्रीड़ा से जुड़ने के लिए अपनी इच्छा जतायी। ग्राम प्रधान अखिलेश्वर शुक्ला ने जल्द ही एक गोष्टी का आयोजन कर बड़े स्तर पर बूमरैंग खेल प्रतियोगिता करवाने के लिए अपने भरपूर समर्थन का वादा किया।
Previous article
Next article



Leave Comments
Post a Comment