महराजगंज
सोनौली
सोनौली: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया ध्वजारोहण
सोनौली: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया ध्वजारोहण
सोनौली,महराजगंज : आज व्यपार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह के नेतृत्व में राम जानकी चौक पर हर्षोल्लास के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
ध्वजारोहण के पहले व्यापारियों ने भारत माता के चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए दिप प्रज्वलित किया। उपस्थित सभी व्यापारियों ने राष्ट्र गान गया। श्रीनारायण त्रिपाठी एवं सोनौली नगर पंचायत के गणमान्य नागरिकगण व व्यापारी बंधुओ द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष जायसवाल, अखिलेश त्रिपाठी, संजीव जायसवाल, प्रताप मद्धेशिया, रामानंद रौनियार,धर्मेंद्र जायसवाल, प्रेम जायसवाल, आशुतोष त्रिपाठी, समरेंद्र त्रिपाठी, मो. सरिफ, हरिदास, मो. जलील, वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू गुप्ता सहित सभी गणमान्य उपस्थित रहें।
Previous article
Next article


Leave Comments
Post a Comment