1 / 3
2 / 3
3 / 3

शुक्रवार को बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने अदा की जुमे की नमाज,शनिवार को मनाया जाएगा बकरीद



शुक्रवार को बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने अदा की जुमे की नमाज,शनिवार को मनाया जाएगा बकरीद

सोनौली,महराजगंज।

भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगरपंचायत सोनौली में जन्नतुल फिरदौस जामा मस्जिद में शुक्रवार को बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने जुमे की नमाज अदा की। मस्जिद परिसर में नमाज के बाद लोगों को मौलाना असगर अली ने बताया कि इस वर्ष बकरीद का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। बकरीद की ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज भी उसी दिन, यानी 7 जून को अदा की जाएगी।

मौलाना असगर अली ने बताया कि कई लोग यह भ्रम पाल लेते हैं कि यदि जुमे के दिन बकरीद होती है तो ईद की नमाज उसी दिन पढ़ी जाती है, जबकि वास्तव में बकरीद की नमाज हमेशा बकरीद के दिन ही अदा की जाती है, चाहे वह किसी भी दिन पड़े।

उन्होंने कहा कि बकरीद इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। सोनौली क्षेत्र में भी इस अवसर पर परंपरागत रूप से बकरों की कुर्बानी दी जाती है। बकरा एक ऐसा जानवर है जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं और बकरीद पर उसकी कुर्बानी दी जाती है ताकि समाज में त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश फैलाया जा सके।

मौलाना असगर अली ने लोगों से अपील की कि बकरीद के दिन एकजुट होकर नमाज अदा करें और अमन-चैन के लिए दुआ करें।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post