1 / 3
2 / 3
3 / 3

सीमा क्षेत्र में सुरक्षा सख्त: भगवानपुर के नो मेन्स लैंड पर बढ़ी निगरानी, चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक



सीमा क्षेत्र में सुरक्षा सख्त: भगवानपुर के नो मेन्स लैंड पर बढ़ी निगरानी, चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक

सोनौली, महराजगंज।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती गांव भगवानपुर बाजार स्थित नो मेन्स लैंड पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमें मुस्तैदी से निगरानी कर रही हैं।



इस छोटी सीमा चौकी से नेपाल और भारत के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है। प्रत्येक यात्री से पूछताछ कर उनका नाम-पता नोट किया जा रहा है। रात 10 बजे के बाद इस मार्ग से केवल आपातकालीन सेवाओं को ही आवागमन की अनुमति दी गई है। वहीं इस मार्ग से चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा है।

गुरुवार की शाम एसएसबी इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार यादव एवं चौकी प्रभारी अमित रंजन सिंह के नेतृत्व में भगवानपुर बाजार के नो मेन्स लैंड पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान नेपाल से भारत आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित की गई तथा प्रत्येक यात्री से पूछताछ कर उनका नाम-पता नोट किया गया।



क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी पर्व मोहर्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं न केवल मुख्य मार्गों बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की पगडंडियों और छोटे रास्तों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी और पुलिस के जवान हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सुरक्षा के इन प्रबंधों का उद्देश्य शांति और सौहार्द बनाए रखना है।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post