नौतनवां
महराजगंज
नौतनवा: विदेशी मटर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नौतनवा थाना क्षेत्र के छपवा स्थित टोल प्लाजा के पास सशस्त्र सीमा बल 66 वी वाहिनी के जवानो ने पिकअप पर लदी विदेशी मटर की एक बड़ी खेप के साथ दो तस्करो को दबोच लिया है।
खबरों के मुताबिक बीते रविवार को देर रात मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए 66वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दोमुहान घाट के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक ब्रिज मोहन की अगुवाई में टोल प्लाजा के पास जवानों के साथ घात लगाकर बैठें थे कुछ देर बाद नेपाल की तरफ से एक पिकप आता दिखाई दिया जब रोककर पिकप की जांच की गई तो उस पर 25 कुंटल 50 किलो नेपाली मटर बरामद हुआ पिकप चालक और उसके साथी मटर के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नही दे सकें। जवानों ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया
पूछताछ में पकड़े गये तस्करो ने अपना नाम
सुमिरन पुत्र वासुदेव उम्र -34 वर्ष,निवासी ग्राम- सोहरवलिया कला, पुरंदरपुर, जिला- महराजगंज एवं दूसरे ने प्रेम यादव पुत्र बनवारी उम्र-43 वर्ष, ग्राम-कोट कम्हरिया,टोला पतरिहवा,लक्ष्मीपुर,जिला- महराजगंज (उत्तर प्रदेश) बताया।
पकडे गए विदेशी मटर और महिन्द्रा पिकअप का कीमत सात लाख उनसठ हजार दो सौ पचास रुपये कस्टम नौतनवां द्वारा आंका गया है।
पकड़े गए नेपाली मटर, महिंद्रा पिकअप तथा पकड़े गए दोनों युवको को कस्टम कार्यालय नौतनवां को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौप दिया गया है |
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment