महराजगंज
सोनौली
सोनौली में हुआ अजीमुस्सान मखदूम अशरफ कॉफ्रेन्स व दस्तारबंदी
सोनौली, महराजगंज
भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली वार्ड नं० 6 बाल्मीकि नगर में स्थित मदरसा अरबिया गौसिया अहलेसुन्नत वलजमात मदरसे पे अजीमुस्सान मखदूम असरफ कॉन्फ्रेंस व दस्तारबंदी का आयोजन किया गया । जिसमें मुल्क भर से नामवर खोतबा और शोअराए कराम की शिरकत हुई ।
मखदूम अशरफ़ कॉन्फ्रेंस में मखदूमी फैज़ान और मखदूमी शहजादों की मौजूदगी में बड़ी ही कामयाबी के साथ एखतेताम पज़ीर हुआ। अल्हम्दुलिल्लाह इस कॉन्फ्रेंस की रौनक़ और ज़ीनत बढ़ाते हुवे खानदान ए रसूल के चश्मो चराग़ हुजूर अज्मलुल ओलमा पीरे तरीक़त हज़रत सय्यद अजमल हूसैन अशरफ किछौछवी साहब , हुजूर अशरफ ए मिल्लत हज़रत सय्यद मोहम्मद अशरफ किछौछवी चेयरमैन AIUMB & WSF ,
सुल्तानुल खोतबा हज़रत सय्यद हसन कमाल अशरफ साहब सोनौली की सरजमीं पर शिरकत किये ।
AIUMB&WSF ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड के अध्यक्ष & वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सय्यद मोहम्मद अशरफ किछौछवी ने लोगो पर चिंता जाहिर करते हुए अमन की अपील की और मोहम्मद असगर अली अशरफी साहब , मोहम्मद गुलाम सरवर साहब सहित उनके टीम को मुबारकबाद दिए और उन्होंने कहा कि रब की रजा के मुताबिक जिन्दगी को गुजारो , हर परेशानी का इलाज इस्तग़फ़ार है , नारा को नारा समझ के न लगाओ यह यकीदा का यलान है - जब हमने कहा मखदूमें सिमना का दामन नही छोड़ेंगे ये दामन कुछ और नही सरियत है , अल्लाह ने दुनिया मे इंसान को अपने इबादत के लिए भेजा है , दीन पर चलो सारी मुश्किलें व वायरस भाग जाएंगे , तौबा ए इस्तेगफार के बजाय अपने नुकसान का इल्जाम दूसरे पर मत डालो ( मुमकिन ही नही मोमिन का नुकसान हो जाये ) , दुनिया के हर अदालत में सख्ती के साथ मुजरिम से जुर्म कुबूल करवाया जाता है लेकिन मेरे मखदूम की अदालत वह अदालत है जहाँ मुजरिम खुद आकर अपने गुनाहों को कुबूल करता है , काम ऐसा करो रब राजी हो जाय खुदनुमाई के लिए कोई काम ना करो ।
मोहम्मद अफजल बड़गो कोल्हुई महराजगंज , मोईन रजा , मोहम्मद सोएब उतरौलिया आजमगढ़ का दस्तारबंदी किया गया और सर्टिफिकेटे दिया गया
इस आयोजन में AIMIM के विधानसभा अध्यक्ष नौतनवां एम आर फारूकी , विधानसभा महासचिव अब्दुल करीम , ब्लाक अध्यक्ष नौतनवां अनस हसन , ब्लाक महासचिव नौतनवां अमीरुद्दीन , ब्लाक महासचिव नौतनवां मौलाना असगर अली , नगर अध्यक्ष सोनौली रियाज अहमद , गुलाम सरवर प्रिंसिपल मदरसा गौसिया अहलेसुन्नत वलजमात , मौलाना महबूब , आदि भारत व नेपाल से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
✍अमजद
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment