पुरंदरपुर
महराजगंज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरणऔर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर किया गया जागरूक
08 March, 2020
0
पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौहरपुर में चल रहे कटिंग टेलरिंग प्रशिक्षण में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं लिंग समानता पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक साक्षरता कुमारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरूरी है।बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सभी को विशेष ध्यान देना होगा।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष जोर दिया गया।बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिलाओं को शपथ दिलाया गया।
कटिंग टेलरिंग प्रशिक्षण में सिलाई में बढ़िया प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक शिरोमणि दुबे ने किया।इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक यशवंत पटेल लेखाकार वीरेंद्र प्रताप राय नीरज प्रताप राय लालसा पासवान राष्ट्रीय स्वयंसेवक शेषमन यादव व रीनू यादव प्रधान नवमीनाथ,अमरजीत,चंद्रावती,
मालती,सुमन,ललिता,सन्ध्या, चंद्रकला सहित आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
Previous article
Next article
