1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:इंडोनेपाल बॉर्डर पर कमिश्नर नें किया औचक निरीक्षण,कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

सोनौली,महराजगंज

भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंचे मंडलाआयुक्त तथा आईजी गोरखपुर ने कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया । इसके उपरांत उन्होंने स्वयं थर्मल स्कैनर से अपनी जांच कराई और नेपाल के चिकित्सकों के कैंप का भी अवलोकन किया।
 पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयुक्त गोरखपुर जयंत नार्लिकर ने कहा कि  कोरोना नामक इस महामारी से निपटने के लिए यूपी सरकार ने भारत नेपाल सीमा पर अब थर्मल स्कैनर भी लगा दिया है। रोजाना हजारों की संख्या में नेपाल से आने वालों की स्क्रीनिग होने के बाद ही उन्हें भारत मे प्रवेश करने दिया जा रहा है।  स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए कैम्प की हकीकत जानने के लिए स्वंय आये है। उन्होनें यह भी कहा कि अयोध्या में आगामी राम नवमी को लेकर 20 मार्च को एक बैठक भी आयोजित की गई है। जिसमे यह निर्णय लिया जाएगा कि नेपाल से श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे या नही।
इस मौके पर जिलाधिकारी- उज्जवल कुमार, एसपी महाराजगंज-रोहित सिंह सजवान,क्षेत्राधिकारी नौतनवा-
राजू कुमार साव , मुख्य चिकित्सा अधिकारी व क्षेत्र के तमाम  अधिकारीगण मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post