सोनौली:जानिए क्या कहा क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड नं.12 के भावी प्रत्याशी राजू भारती नें .....
सोनौली/महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर स्थित जनपद महराजगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड न.12 के भावी प्रत्याशी (भाजपा मंडल मंत्री) राजू भारती नें अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों बताया। आपको बता दें रविवार को भाजपा के मंडल मंत्री राजू भारती उर्फ राजकुमार भावी प्रत्यासी क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड न.12 में जनसंपर्क किया।जनसंपर्क के इस क्रम में अपने समर्थकों के साथ उन्होंने मोहनजोत,जारा, भरिया,परसा सीमाली, महदेहिया, हनुमानगढ़िया,निपनिया में जनसंपर्क कर अपनी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।
मौके पर पहुचे पत्रकारों को राजू भारती नें बताया कि निपनिया के भूतपूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ नेता झुनझुन चौधरी के आवास पर आज शिस्टाचार मुलाकात हुई प्रधान जी का आशीर्वाद भी मिला। राजू भारती नें बताया कि अगर पार्टी के द्वारा मुझे टिकट मिलेगा तो निश्चित रूप से मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्शों पर चलूँगा उनके द्वारा देखे गए सपने सबका साथ सबका विकास को पूरा करने में जी जान लगा दूंगा। ये मेरी खुशकिस्मती होगी कि मुझे अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिले । इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जैसवाल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
सोनौली से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट



Leave Comments
Post a Comment