महराजगंज
साहू सामाजिक संगठन महराजगंज के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
09 March, 2020
0
महराजगंज मे होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बताते चलें कि साहू सामाजिक संगठन महराजगंज के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का संचालन फरेन्दा ब्लाक अध्यक्ष रामसरन गुप्ता के द्वारा किया गया इस दौरान साहू सामाजिक संगठन महराजगंज के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे समस्त साहू समाज के लोगों एवं समस्त देशवासियों को एक साथ एक धागे मे पिरोकर सौहर्दपूर्वक मिलकर होली के त्यौहार को मनाने की अपील की एवं सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भीं दी।
इस दौरान सदर ब्लाक अध्यक्ष गोबिन्द गुप्ता, पनियरा ब्लाक अध्यक्ष उदयराज साहू, घुघुली ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, साहू सामाजिक संगठन महराजगंज के लोकप्रिय नेता एवं यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी गुप्ता, राधेश्याम साहू, बुद्धेशमणि गुप्ता, उमेश गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, अनूप गुप्ता, राजेश साहू, जयगोविंद गुप्ता, बबलू गुप्ता, हीरा गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, शेषमणि गुप्ता, आलोक गुप्ता, चन्द्रशेखर साहू, नाथू गुप्ता एवं समस्त साहू सामाजिक संगठन महराजगंज के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous article
Next article
