1 / 3
2 / 3
3 / 3

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब नौतनवां के चुनाव में अतुल जायसवाल अध्यक्ष एवं गुलाम मुस्तफा उपाध्यक्ष चुने गये

नौतनवा,महराजगंज

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई नौतनवा के पदाधिकारियों का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। जिसमें अतुल जायसवाल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा इद्रीशी , विंध्याचल जायसवाल, महामंत्री राजेश जायसवाल चुने गए।
रविवार को नौतनवा के आदर्श जूनियर हाईस्कूल में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई नौतनवा का चुनाव बड़े ही गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।
नौतनवा तहसील इकाई की मतदाता सूची में कुल 43 मतदाता थे, जिसमें कुल 36 वोट पड़े। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार रहे जिन पर मतदान हुआ।अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अतुल जायसवाल को 23 मत, हरिकेश पाठक को 13 मत मिले। इस तरह अतुल 23 मत पाकर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।
वरिष्ट उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा इद्रीशी , उपाध्यक्ष विंध्याचल जायसवाल,महामंत्री पद पर राजेश जायसवाल,मंत्री विनोद पटवा, मो० शकील, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता आय व्यय निरीक्षक सुनील शर्मा,संगठन मंत्री नन्दलाल निर्वाचित घोषित किए गए।
कार्यकारी सदस्य के रूप में विजय चौरसिया,जनार्दन वरुण,नुरुल हुदा मिशवाही,नितेश मद्देशिया,बद्री अग्रहरि,ब्रजेन्द्र कुमार पांडेय,सन्दीप जायसवाल चुने गए ।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी जगदीश गुप्त,सुनील अग्रवाल ने चुने गए सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर बधाई दी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से उमेश तिवारी, गुड्डु जायसवाल, राम सागर शर्मा, मुस्ताक आजमी, विजय चौरसिया, समेत तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post