1 / 3
2 / 3
3 / 3

मिस्टर एण्ड मिस इंडोनेपाल फैशन आइकॉन का ग्राण्ड फिनाले अनिश्चित समय के लिए स्थगित

नौतनवां, महराजगंज

मिस्टर एण्ड मिस इंडोनेपाल फैशन आइकॉन का ग्राण्ड फिनाले 22 मार्च को होना तय था जिसका ट्रायल कई दिनों से विभीन्न नगरों में चल रहा था इस फैशन शो का वर्कशाप आज नौतनवा स्थित राजीव गांधी कालेज आफ फार्मेश में सकुशल संम्पन्न हुआ।इस वर्कशाप में 45 प्रतिभागियों ने रैम्प पर वाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई।जिसमे गारमेंट्स,टेक्सटाइल्स,यार्न,फाइबर व फैशन टेक्नोलॉजी की जानकारी प्रतिभागियों को विस्तार से दी गयी।
 इस वर्कशाप के सकुशल संम्पन्न होने पर फैशन शो के प्रोड्यूसर एवं नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने खुशी जाहिर किया और इसके लिए शो के प्रजेन्टर कृष्णा दूबे को बधाई दिया।
वर्कशाप की समाप्ति के बाद शो के प्रोड्यूसर एवं प्रजेन्टर ने संयुक्त रूप से एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि "पूरे विश्व मे कोरोना वायरस ने इमरजेन्सी जैसे हालात पैदा कर दिये है, महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए मिस्टर एण्ड मिस इंडोनेपाल फैशन आइकॉन के ग्राण्ड फिनाले कार्यक्रम के तय तिथि को अनिश्चित समय के लिए स्थगित किया जाता है,आगे की तिथि के बारे में प्रतिभागियों एवं अन्य लोगो को बाद में दी जाएगी।
             इस अवसर पर शाहनवाज खान,राजेश ब्वाएड, शिवम मद्धेशिया,राजन विश्वकर्मा, पूर्व मिस इंडोनेपाल विजेता मिस महिमा चौबे,छापा शाहू आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post