महराजगंज
सोनौली
सोनौली पहुंचे डीआईजी नें भारत नेपाल सीमा का किया आकस्मिक निरीक्षण
14 April, 2020
0
सोनौली/ महराजगंज
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश मे 3 मई तक लॉक डाउन करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद भारत नेपाल सीमा का जायजा लेने खुद गोरखपुर रेंज के डीआईजी राजेश डी मोड़क ने नेपाल सीमा का दौरा कर हकीकत जानी।
उन्होंने शेल्टर होम में रह रहे व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा उनकी जरूरत के हर सामान जिनमें खाना, मास्क, सैनिटाइजर, मेडिकल चेकअप, नहाने के लिए साबुन और सोने के लिए बिस्तर उपलब्ध करवाए गए हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के तहत बेवजह घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। स्थानीय पुलिस द्वारा जिले भर में शहरी एवं ग्राम स्तर पर आम लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर लॉकडाउन का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को इंडोनेपाल बार्डर सोनौली पहुँचे डीआईजी ने सबसे पहले सोनौली बॉर्डर का दौरा कर एसएसबी और पुलिस के अधिकारियों के साथ बातचीत की, लॉक डाउन के दौरान किसी भी कीमत पर नेपाल से किसी तरह का कोई प्रवेश न हो इसके लिए सभी को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया। इसके उपरान्त डीआईजी ने सोनौली के आश्रम पद्धाति स्कूल में बने क्वारंटीन सेन्टर में पहुँचकर नेपाली नागरिको से बातचीत की।
इस मौके पर एसपी रोहित सिंह साजवान, डिप्टी एसपी राजू कुमार साव, एसडीएम जसधीर सिंह, कोतवाल सोनौली मौजूद रहे।
Report:Rajkumar Gupta
Previous article
Next article
