नौतनवां
महराजगंज
Nautanwa:डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129वी जयंती सादगी के साथ मनाया गया
नौतनवां/महराजगंज-भारतीय संविधान के रचयिता,श्रेष्ठ चिन्तक,ओजश्वी लेखक, यशस्वी वक्ता, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री,स्मरण शक्ति की प्रखरता,बुद्धिमत्ता, ईमानदारी, सच्चाई, नियमितता, दृढ़ता, प्रचंड संग्रामी स्वभाव के मणिकांचन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129वी जयंती आज सादगी के साथ मनाया जा रहा है.
आज इस महान विभूति के जन्मदिन को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान व नौतनवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव ने पालिका कार्यलय में लॉकडाउन का पालन करते हुए बडे ही सादगी के साथ एकांकी रूप में मनाया और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया।
इस अवसर पर श्री खान ने कहा कि "कोरोना वायरस की गम्भीरता को देखते हुए और लॉकडाउन का पालन करते हुए बाबा साहब का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया बाबा साहब अनन्य कोटि के नेता थे,जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत के कल्याण व कामना में उत्सर्ग कर दिया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि "शासन से जारी दिशा निर्देश के अनुपालन में लॉकडाउन का पालन करते हुए आज भारतीय संविधान के लेखक बाबा साहब का जन्मदिन मनाया गया।
Report:Rajkumar Gupta
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment