1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली: 16 ट्रॅक चालको,परिचालकों एवं एक नौतनवा निवासी सहित 17 की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

महराजगंज/सोनौली थाना क्षेत्र के कुनसेरवा में 6 मई की दोपहर को 16 व्यक्ति जिसमें ट्रक चालक और खलासी शामिल थे जिनको मेडिकल टीम ने एंबुलेंस में बैठाकर जांच के लिए महराजगंज ले गए थे जिंनकी प्राथमिक जांच होने के बाद आज उन सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसमें एक नौतनवा का निवासी रितेश जायसवाल भी शामिल था उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है इसे मिलाकर कुल 17 लोगों की रिपोर्ट नेगटिव आयी है।और यह जनपद महराजगंज के लिए अच्छी खबर है।
खबरों के मुताबिक 6 मई दोपहर को  सोनौली कोतवाल निर्भय सिंह को कोरोना सेल के चिकित्सकों ने खबर दिया कि एक ट्रेलर कुशीनगर से होते हुए सोनौली बॉर्डर पर आया है उक्त ट्रेलर से आए हुए व्यक्ति की जांच कुशीनगर में की गई है जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उक्त सूचना पर सोनौली पुलिस हरकत में आ गयी और ट्रेलर चालक, खलासी सहित उसके साथ अन्य ट्रेलर के चालक और खलासी को पुलिस ने कुंनसेरवा बाई पास में रोककर चिकित्सकों की टीम के हवाले कर दिया जिसके बाद महराजगंज जिला अस्पताल में उनको जांच के लिए ले जाया गया और आज दिनांक 9 मई दिन शनिवार की सुबह ही उन सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post