1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी नें बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्पार्पित एवं दीप प्रज्जवलित किया

महराजगंज/आदर्श न०पं०सोनौली में स्थित बुद्धचौक पर आज बुद्ध पूर्णिमा(भगवान गौतम बुद्ध के जयंती)के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली सुधीर त्रिपाठी ने सुख,शान्ति, समाधान,श्रद्धा व अहिंसा के दूत तथागत भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्पार्पित एवं दीप प्रज्जवलित किया।
   इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धवत की प्राप्ति हुई थी, जहां विश्व भर में बौद्ध धर्म के करोड़ों अनुयायी और प्रचारक हैं वहीं हमारे भी क्षेत्र के लोग भी बौद्ध धर्म को मानते हैं और उनके जयन्ती को लोग बड़े ही धार्मिक तरीके से मनाते हैं और हम लोग भी हमेशा सहयोग करतें हैं।
     इस मौके पर सभासद बेचन प्रसाद,अमीर आलम,प्रदीप नायक,एवं राजेन्द्र प्रसाद,विष्णु प्रसाद,पूर्णवासी गौड़,मनोज कुमार,महेंद्र धवल,विनोद गौतम सहित तमाम लोगों ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर बुद्ध जयंती मनाया।

Report:Amjad
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post