1 / 3
2 / 3
3 / 3

महराजगंज:12 कोरोना मरीज और मिले, जनपद में कुल कोरोना मामले 130 एवं सक्रिय मामले 61 हो गयें

महराजगंज/18/ जून।

12 कोरोना मरीज और मिले,इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 130 एवं सक्रिय मामले 61 हो गयें

जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि  कोरोना संक्रमण की गंभीरता के दृष्टिगत 14 व 15 जून को  प्रेषित किये गये कोरोना नमूनों की जांच  रिपोर्ट गत देर रात्रि को प्राप्त  हो गई है , जिसके अनुसार  जांच में 12 नमूना पॉजिटिव पाये गये है। 

पाजिटिव पाये गये मरीजों में एक मरीज भैसी घुघली, एक  बाराहरा रानी, एक बासपार घुघली, एक नगर पालिका निचलौल, एक विचोला टोला सिसवा, एक पकरी सिसवा बाजार, दो  चैनपुर घुघुली, एक खरवार कैंपियरगंज, एक मुजेहना फरेंदा, एक कुईया महराजगंज तथा एक नगर पालिका शिवपार  पनियरा के निवासी हैं , जिन्हें इलाज हेतु  कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 130 हो गए हैं वही कोरोना  सक्रिय मामले 61 हो गयें हैं।
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post