महराजगंज
बगीचे में फंदे से लटकता मिला अज्ञात महिला का शव
11 June, 2020
0
महराजगंज।
परसा मालिक थाना क्षेत्र के सेवतरी चौकी अंतर्गत परसा गांव के बाहर पूर्व साईड के बगीचे में पेड़ के डाल में 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई सुचना पाकर पहुंची परसा मलिक पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी
कुछ ग्रामीणों ने बताया की घटना के आधे घंटे पहले ये मृतक महिला हम लोगो के पास आई थी उसके बात चित करने से ऐसा लग रहा था की महिला बहुत दुखी थी फिर पता नहीं कब बगीचे में जाकर फ़ासी लगा ली वहा आस-पास खेत में काम करने वाले की जब नजर पड़ी तो सोर मचाने लगे सोर सुनकर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई ।
मौके पे पहुंचे परसा मलिक थाना प्रभारी छोटेलाल व सेवतरी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुट गए कांस्टेबल इंद्रजीत बर्मा अमित कुमार विवेक यादव व महिला कांस्टेबल मौजूद रहे
खबर लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो पाई थी
Previous article
Next article
