महराजगंज
सोनौली
सोनौली: शासन द्वारा नामित सभासदों को पद व गोपनीयता की उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
12 June, 2020
0
सोनौली/महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली में शासन द्वारा नामित 3 सभासद गण प्रेमनाथ सिंह, शांति देवी, राजू गुप्ता को उपजिलाधिकारी नौतनवा जसधीर सिंह ने आज नौतनवा स्थित तहसील सभागार में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास व विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी ने सभी नामित सभासदों को बधाई देते सदैव हुए विकास के प्रति समर्पित रहने तथा अपने पद की सुचिता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।
शपथ ग्रहण संम्पन्न होने के बाद एसडीएम ने सभी नामित सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाये दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरपंचायत सोनौली अध्यक्ष कामना त्रिपाठी एवं प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने सभी सभासदों का माल्यार्पण कर अभिवादन किया तथा अपने संबोधन में बताया कि “नगर के विकास के लिये सभी सभासदों का सहयोग ज़रुरी है इसलिये पद की गरिमा रखते हुए सभासद गण अपनी ज़िम्मेदारियों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव, वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष बबूल सिंह तथा भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Report:Amjad
Previous article
Next article
