महराजगंज
सोनौली
सोनौली:हिंदू युवा वाहिनी नें फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला
17 June, 2020
0
सोनौली/महराजगंज।
एलएसी पर भारत चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवानों के शहीद होने पर पूरे देश में गुस्सा है वही महाराजगंज के सोनौली में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाते हुए विरोध जताया लोगों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हियुवा के नरसिंह पांडे के नेतृत्व में हियुवा के कार्यकर्ता सोनौली कस्बे के भारत नेपाल सीमा पर भारत माता की जय का नारा लगाते हुए चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया।
इस मौके पर मुख्य रूप से राजू गुप्ता,राजकुमार नायक,राजू पटवा,प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे
Report:Amjad
Previous article
Next article
