1 / 3
2 / 3
3 / 3

महराजगंज:मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

महराजगंज/24/जून।

👉जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है रोजगार--जिलाधिकारी    
जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार ने मनरेगा के अंतर्गत जिले में कराए जा रहे कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया ।

जिलाधिकारी नें विकासखंड सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीहा, पिपरा रसूलपुर तथा विकासखंड घुघली के अंतर्गत बरवा खुर्द, बेलवा टीकर  में पहुंचकर मनरेगा के अंतर्गत कराए गए  कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l

इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आने वाले प्रवासी कामगारों सहित प्रत्येक जरूरतमंद को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं कि मनरेगा के अंतर्गत जो भी जरूरतमंद अथवा प्रवासी कामगार कार्य की मांग करता है, तो उसे तत्काल रोजगार मुहैया कराया जाए । इसमें किसी भी तरह की शिथिलता अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिए जाने के निर्देश भी निर्गत किए गए हैं। 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन जिले में लाखों श्रमिकों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य उपलबध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे जहां एक  ओर प्रवासी कामगारों को कार्य मिल रहा है वही ग्राम संपत्तियां भी संरक्षित की जा रही हैं । मनरेगा के अंतर्गत विशेष रूप से  चकरोड व तालाबों पर कार्य हो रहा है । इसके अतिरिक्त वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है, ताकि वर्षा में भी प्रवासी कामगारों को कार्य की उपलब्धता हो सके । आज भी 1 लाख  से अधिक  श्रमिकों को कार्य  उप्लब्ध कराया गया  है इस प्रकार अब तक 34 लाख से अधिक लोगों को मनरेगा के अंतर्गत कार्य उपलब्ध कराया गया है।
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post