1 / 3
2 / 3
3 / 3

महराजगंज:5 कोरोना मरीज और मिले, वहीं 3 उपचारित होकर हुए डिस्चार्ज

महराजगंज/23/जून।

जिलाधिकारी डॉक्टर  उज्ज्वल कुमार ने बताया कि  कोरोना संक्रमण की गंभीरता के   दृष्टिगत  प्रेषित किये गये कोरोना नमूनों की  जांच  रिपोर्ट में आज 5 नमूना पॉजिटिव पाये गये है। पाजिटिव पाये गये मरीजों में एक मरीज निचलौल का, एक परसिया खुर्द फरेंदा का एक भुजौली सिसवा का तथा 2 मरीज गेरुआ परतावल के निवासी हैं , जिन्हें इलाज हेतु  कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना  मामले 154 हो गए हैं। वही आज 3 कोरोना मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज  किये गये हैं,जो सोनवर्षा पनियारा, पंडितपुर कैंपियरगंज तथा मिश्रौलिया निचलौल के निवासी हैं ।  कोरोना  सक्रिय मामले 60 हो गयें हैं स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 91 हो गई है।
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post