1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवा:पालिका अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को दिया लॉकडाउन का तोहफा



नौतनवा/महराजगंज।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नौतनवा शाखा के जलकल परिसर स्थित नवीन कार्यालय का उद्दघाटन मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने आज रिवन काटकर किया।
उद्दघाटन के पूर्व पालिका अध्यक्ष का यूनियन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके द्वारा एलाट किये गए नवीन कार्यालय भवन के लिए धन्यबाद दिया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "इस लॉकडाउन में जिस लगन व मेहनत से हमारे सफाई कर्मचारियों ने सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य को किया है उसके लिए हम अपने सभी सफाई कर्मचारियों को बधाई देते है और हमे इस बात का पूर्ण विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण कार्य मे निरंतरता बनी रहेगी।

इस उद्दघाटन अवसर पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश ब्वाएड,जिला महामंत्री श्रवण कुमार,शाहनवाज खान,भानू कुमार,किसमती देवी, जलकल अभियंता सुरेन्द्र यादव, संतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, राजकुमार गौड़,प्रमोद पाठक,गोविन्द प्रसाद,सुरेश प्रसाद,शाखा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,उपाध्यक्ष मो0 सफीक, महामंत्री विनोद कुमार के अलावा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Report: Amjad
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post