1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:फेरा कपड़ा व्यवसायियों की दुकानो को सोसल डिस्टेंस के साथ खोलने की मिली इजाजत----विधायक

नौतनवा/महराजगंज।

अनलॉक एक के बाद सभी प्रतिष्ठान को सोसल डिस्टेंस का पालन करने की शर्त पर खोल दिया गया,परन्तु फेरा कपड़ा व्यवसाय की तरफ किसी का ध्यान नही गया,इनकी परेशानियों को देखते हुए नौतनवा विधायक  अमनमणि त्रिपाठी आज खुलकर सामने आए और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इन व्यवसायीयो की दुकानो को सोसल डिस्टेंस के पालन के साथ खोलने की इजाजत दिलाकर महत्वपूर्ण कार्य किया।

देर शाम दुकान खुलने का आदेश मिलते ही संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मनोज पटवा के नेतृत्व मे नौतनवा विधायक के कार्यालय पहुचकर उन्हें फूल मालाओ से विधवत स्वागत किया और बधाई दिया।

दुकान खोलने की जानकारी देते हुए  विधायक ने बताया कि "आपकी परेशानियों के बारे में जब चेयरमैन साहब ने हमे सुबह अवगत कराया तभी से हम लगातार उच्चाधिकारियों से संपर्क बनाए हुए थे फलस्वरूप शाम होते- होते हमे इसमें सफलता मिल पाई।

वही फेरा व्यवसायी संघ की लड़ाई लड़ने वाले नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने बताया कि " विधायक अमनमणि  के संघर्ष से आज हमें ये सफलता मिली है,और बिगत तीन वर्ष पूर्व आमजन द्वारा जो निर्णय लिया गया था अब उसे दोहराने का समय आ गया है।
इस अवसर पर प्रह्लाद प्रसाद,शाहनवाज खान,भानू कुमार, प्रमोद पाठक,खुर्शेद आलम,शमशाद अहमद, विष्णु प्रसाद, गोल्डी, शादाब अंसारी,सरदार परमजीत सिंह, राजकुमार अग्रहारी, रवि कुमार,सोहन जाय0,शैलेन्द्र बर्नवाल, वृजलाल, अखिलेश शर्मा,अरूण जाय0 मनीष शर्मा,अमर मद्धेशिया, प्रदीप अग्रहरी के अलावा लगभग पाँच दर्जन व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Report:Amjad
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post