बॉर्डर स्पेशल
सोनौली
नेपाल कस्टम द्वारा रोके जा रहे भारतीय क्लीयरिंग एजेंट और ट्रांसपोर्टर ,दो चरणों की बातचीत निकली बेनतीजा
06 June, 2020
0
सोनौली,महराजगंज
भारतीय कस्टम एजेंटो को नेपाल भंसार द्वारा नेपाल भंसार में जाने से रोके जाने पर भारतीय कस्टम एजेंटों द्वारा कलमबंद हड़ताल जारी है।
कस्टम एजेंटो के समर्थन में सोनौली नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी पुरजोर समर्थन कर रहे है और उनकी मांगों को लेकर शुक्रवार को सोनौली चौकी पर इस सम्बंध में मीटिंग भी हुआ एजेंट एसोसिएशन नेपाल कस्टम के अधिकारियों से लिखित आश्वासन मांग रहा था लेकिन नेपाली अधिकारी इसके लिए राजी नही हुए। पहले राउंड के इस बैठक में भैरहवाँ नेपाल के विधायक-संतोष पांडेय, सोनौली नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि-सुधीर त्रिपाठी,नेपाल के इंस्पेक्टर-ईश्वरी अधिकारी,डीएसपी-मानबहादुर, एसएसबी के सहायक कमांडेन्ट-संजय प्रसाद एवं सोनौली कस्टम क्लीयरिंग एजेंट के लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी बैठक में एसडीएम-जसधीर सिंह,सीओ-राजू कुमार साव के साथ एसोसिएशन के लोगों के साथ बैठक हुई एजेंटो नें कहना कि जबतक उनकी तीन सूत्री मांगों को नेपाल कस्टम लिखित सहमति नही देगा वह हड़ताल पर रहेंगे।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी नें भारतीय कस्टम क्लीयरिंग एजेंटो को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोगों की मांग पूणतः जायज है जिसके लिए मैं पूरी तरह आप लोगों के समर्थन में हूँ मेरी पूरी कोशिश है कि आप लोगों की मांगें पूरी हो सके।
Report:Dilshad Ali
Previous article
Next article
