1 / 3
2 / 3
3 / 3

भारतीय एजेंटो की हड़ताल समाप्त,आज से काम करेंगे क्लीयरिंग एजेंट

सोनौली/महराजगंज।

शनिवार की देर शाम दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता नेपाल भन्सार एजेंट सन्ध के पूर्व अध्यक्ष विष्णु शर्मा और कृष्ण प्रसाद धिमिरे के आश्वासन पर सोनौली ट्रांसपोर्ट एवं एजेंट एसोसिएशन ने अपनी कलमबंद हड़ताल समाप्त कर दिया है।

बता दें पिछले दिनों नेपाल कस्टम में केवल नेपालियों की एंट्री का फरमान जारी हुआ था जिसको देखते हुए भारतीय क्लीयरिंग एजेंट एवं ट्रांसपोर्ट इस फरमान का विरोध कर रहे थे ।उनका कहना था कि जिस तरह से वर्षों से वह नेपाल कस्टम में काम करते आ रहे हैं आगे भी उसी तरह करते रहें

अध्यक्ष रतन गुप्ता ने बताया कि पुराने नियम के तहत कार्य करने पर सहमति बन गयी है। हड़ताल खत्म हो गया है। रविवार से सभी लोग काम करेंगे। नेपाल के भैरहवाँ कस्टम संघ नें तीनो मांगों को मान लिया है  इस लिए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन नें अपनी हड़ताल वापस ले ली है रविवार से पहले की तरह काम सुरु हो जाएगा मालवाहक गाड़ियां नेपाल जाएंगे हालांकि नेपाल की ओर से कोई लिखित आश्वासन नही मिला है 
इस मौके पर एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह, सीओ नौतनवा राजू कुमार साव,सोनौली अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुधीर त्रिपाठी,विधायक भैरहवा सन्तोष पांडेय, डीएसपी मान बहादुर शाही, इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी,वकील अहमद,सानू खान,सेराज खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Report:Dilshad Ali
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post