नौतनवां
महराजगंज
नौतनवां:कल से खुल रहे सभी धार्मिक स्थलों को पालिकाध्यक्ष नें सेनेटाइज कराया
07 June, 2020
0
नौतनवां/महराजगंज
पूरे देश मे लॉकडाउन 5 का समापन होने को है और इसके समापन के उपरान्त सभी धार्मिक स्थल को सरकार नें आम लोगो के लिए खोल देने की बात कह चुकी है जिसको देखते हुए आमजन को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने नगर स्थित माँ बनैलिया मन्दिर को अपनी देख-रेख में सेनेटाइज कर इस प्रक्रिया को प्रारम्भ कर दिए।
चेयरमैन गुड़डू खान ने माँ बनैलिया मन्दिर में एक अदद हाथ सेनेटाइजर मशीन की सौगात देकर हर धार्मिक स्थल पर इसको लगाने की अपनी सोच को उजागर किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "लॉकडाउन 5 के समापन के बाद सरकार ने कल से पुनः सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया है जिसको देखते हुए नगर के सभी मन्दिर,मस्जिद,गुरुद्वारा व गिरजाघर को सेनेटाइज कराया जा रहा है ताकि आम लोगो को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके।
इस अवसर पर शाहनवाज खान,राजेश ब्वाएड, पुजारी जितेन्द्र पाण्डेय, मैनेजर रिखी राम थापा के अलावा मन्दिर में अध्यनरत छात्र उपस्थित रहे।
Report:Amjad
Previous article
Next article
