सोनौली:प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार के पदाधिकारियो का बैठक कस्बे के रामजानकी मन्दिर में सम्पन्न हुआ
सोनौली/महराजगंज।
प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार के नौतनवां और सोनौली के पदाधिकारियो का एक बैठक सोनौली कस्बे के रामजानकी मन्दिर में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। इस दौरान पार्टी को विस्तार और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया साथ ही बैठक आये हुए युवाओं को भाजापा में शामिल किया गया।
कार्यक्रम में उपस्तिथ प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार के प्रदेश महामंत्री अशोक जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बन्धित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है समाज के हर वर्ग के लोगो को जोड़ना, इस दौरान नौतनवा सोनौली के 86 गाँव की जिमेदारी देते हुए अंकित गुप्ता को सगठन का मंडल अध्यक्ष, सूरज गुप्ता को उपाध्यक्ष, कृष्ण पटवा को महामंत्री मनोनीत किया गया।
इस मौके पर मन्दिर के महन्थ शिव नारायण दास जनकल्याण योजना सोनौली नगर अध्यक्ष रावि बर्मा,भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जाएसवल,नगर अध्यक्ष अजय अग्रहारी, भाजापा मनोनीत सभासद प्रेम नाथ सिंह, धर्मेद्र जाएसवल,राजू जायसवाल, नौतनवां विधानसभा युवा समाज सेवी सोनू साहू,संजीव जायसवाल, बैजनाथ बर्मा अमरजीत वर्मा, रवि मद्देशिया, नीरज गुप्ता, राजेन्द्र मद्देशिया, परवीन मद्देशिया सहित भाजापा के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट:अमजद

Leave Comments
Post a Comment