नौतनवां:अभिभावको के ऊपर स्कूल फीस जमा करने का बनाया जा रहा है दबाव,अभिभावको में आक्रोश
नौतनवां/महराजगंज।
नौतनवा नगर क्षेत्र में स्थित कुछ विद्यालयों द्वारा छात्रों के अभिभावको के ऊपर स्कूल फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि 5 माह से ऊपर का समय बीतने को है अभी तक छात्रों ने स्कूल का मुह तक नही देखा है इससे अभिभावको में काफी आक्रोश व्याप्त है आक्रोश की परिणति हैं कि कल देर शाम अभिभावकगणो ने जिला पंचायत सदस्य वसीम खान के नेतृत्व में नौतनवा स्थित श्री श्याम मन्दिर में एक बैठक की जहॉ भविष्य में संघर्ष की रणनीति तय करते हुए सभी अभिभावकों द्वारा एक स्वर से "नो स्कूल,नो फीस, पर अपनी सहमति जताते हुए नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान का घेराव किया और उनको अपनी पीड़ा बताई तथा छात्रों के हितों को देखते हुए सहयोग की मांग की।
जिस पर चेयरमैन गुड्डु खान ने सभी अभिभावक गणो को आश्वस्त करते हुए कहा कि "हम आपको बताना चाहते है कि आपकी यह लड़ाई सर्वप्रथम हमने ही शुरू किया था और हम विश्वास दिलाना चाहते है कि आपकी इस लड़ाई को हेड से टेल तक पहुचाना भी हमारी ही जिम्मेदारी बनती है।
इस अवसर पर बन्टी पाण्डेय,अमित जाय0,मनोज राना,डेविड मनोज,रिंकू जाय0, बिंध्याचल अग्रहरी, पिंटू, करुणेश त्रिपाठी,राजा ठाकुर,प्रिंस सिंह,अजय जाय0, हरप्रीत पाल सिंह,पृथ्वी कसौधन,सम्पत सिंह गांधी के अलावा सैकड़ों अभिभावक गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:अमजद

Leave Comments
Post a Comment