1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:प्राथमिक विद्यालय के 390 छात्र-छात्राओं में निःशुल्क स्कूल ड्रेस वितरित किया गया

महराजगंज/नौतनवां। नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय (कम्पोजिट विद्यालय) नौतनवा में आयोजित स्कूल ड्रेस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान व विशिष्ट अतिथि सभासद शाहनवाज खान ने विद्यालय के 390 छात्र-छात्राओं में दो-दो जोड़ी स्कूल ड्रेस वितरित किया।कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन बन्टी पाण्डेय ने बड़े ही बेबाकी व सुचारू के साथ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सपने संबोधन में बताया कि "स्कूल ड्रेस धारण करने से बच्चो के अन्दर समानता व एकरूपता का बोध होता है तथा इसे अनुशासन का प्रतीक भी माना जाता है,वहीं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि "स्कूली ड्रेस के साथ शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राएं अनुशासित व ज्ञानोन्मुख होते है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, राघवेन्द्र पाण्डेय,मनौवर अली,विशाल जाय0, राज कुमार गौड़,रीता सिंह, शिवशंकर मद्धेशिया,रामाज्ञा यादव, उमेश चन्द्र भारती,करन जीत सिंह,लक्ष्मी गुप्ता,संगीता सिंह, विभा शुक्ला,प्रमोद पाठक,धीरेन्द्र सागर,विनोद त्रिपाठी,आरिफ कुरेशी, शत्रुघ्न आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता:दिलशाद अली
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post