1 / 3
2 / 3
3 / 3

नवरात्र में माता उन सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है जो सच्चे मन से मुरादे मांगते है----- गुड़डू खान

नौतनवां/महराजगंज। नवरात्र के सप्तमी दिवस पर आज गोर्खा समुदाय के लोगो द्वारा फूलपाती शोभायात्रा नगर के कुरवा टोल से सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए निकाला गया गोर्खा समुदाय द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में माँ के प्रतीक के रूप में माँ के नौ रूपों में सजी छोटी-छोटी बच्चिया आगे चलते हुए मिलिट्री कैम्प पहुची जहॉ नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने माँ के नौ रूपो का चरण स्पर्श कर स्वागत कर आशिर्वाद लिया और नगर वासियो के सुख-शान्ति व स्वास्थ के लिए मनुहार किया।
इस अवसर पर चेयरमैन ने बताया कि "सद्भावना और एकता को मजबूती देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का समय-समय पर होना जरूरी होता है नवरात्र में माता उन सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है जो सच्चे मन से मुरादे मांगते है,इस अवसर पर शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय,प्रमोद पाठक,धीरेन्द्र सागर,गोर्खा समाज के नगर अध्यक्ष हिम बहादुर गुरुंग,राम कुमार थापा,हरि बहादुर गुरुंग,डमर बहादुर गुरुंग, तूल बहादुर थापा,विजय थापा,कुमार थापा के अलावा गोर्खा समाज की महिलाये बहुतायत संख्या में उपस्थित रही।

संवाददाता:दिलशाद अली
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post