1 / 3
2 / 3
3 / 3

महराजगंज:दो बाइक की भिडंत में पांच लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर


महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोमल चौराहे पर बुधवार को दो बाइक की आमने सामने से भिडंत हो गई जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बृजमनगंज थानाध्यक्ष संजय दूबे द्वारा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी  बृजमनगंज भेजा गया।
आपको बता दें कि बाइक के आमने-सामने से भिड़ंत में किशन, शीला, रेखा, पुष्पा- निवासी सिसवा बुजुर्ग, जनपद सिद्धार्थनगर व रफीक-निवासी दुबौलिया बाड़ू जोत घायल हो गए थे।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे बृजमनगंज थानाध्यक्ष नें घायलों को निजी साधन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेज दिया।जहां  डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेखा, किशन व रफीक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post