1 / 3
2 / 3
3 / 3

महराजगंज:कोल्हुई पुलिस ने 65 बोरी नेपाली मटर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

महाराजगंज/ कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा चौराहा पर मुखबिर की सूचना पर कोल्हुई पुलिस ने छापेमारी कर 65 बोरी नेपाली मटर बरामद किया और मौके से एक अभियुक्त शहमद अली पुत्र वाजिद अली उम्र 21 वर्ष निवासी बटाईडीह थाना कोल्हुई को मौके से गिरफ्तार किया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा चौराहे के पास छप्पर से कोल्हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ा जिसके पास से 65 बोरी नेपाली मटर को बरामद कर अपने कब्जे में लिया और एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। उक्त बरामदगी में थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान के साथ कांस्टेबल सुनील कुमार यादव ,कांस्टेबल गिरिजेश यादव, महिला कांस्टेबल अमृता सिंह शामिल रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई द्वारा बताया गया पकड़ी गई माल व व्यक्ति के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 3/11 के तहत कार्यवाही करते हुए कस्टम विभाग नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post