1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवा:पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी से आक्रोशित हियुवा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नौतनवां/महराजगंज। रिपब्लिक भारत के संपादक अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महाराजगंज नरसिंह पांडे जी के नेतृत्व में आज गुरुवार को हियुवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी नौतनवा प्रमोद कुमार को एक ज्ञापन पत्र सौंपकर महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है हियुवा द्वारा ज्ञापन के माध्यम से 3 सूत्री मांग की गई है जिसमें कहा गया है कि अर्नव गोस्वामी को 2 वर्ष पुराने मामले में फर्जी तरीके से फंसाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ अन्याय है इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से करा कर अर्नव गोस्वामी को रिहा किया जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए एवं अर्नव गोस्वामी और उनके परिवार की सुरक्षा प्रदान की जाए और महाराष्ट्र में कांग्रेसी सहयोग से बनी महाराष्ट्र सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है लूट हत्या बलात्कार चरम  पर है विरोध करने वालों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है जिसको लेकर महाराष्ट्र में ही नहीं पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है ऐसी स्थिति में देशहित और जनहित में महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राजू गुप्ता,राजकुमार नायक,जगदीश साहनी,पशुपति वर्मा, ओमप्रकाश,सच्चिदानंद मिश्रा,आलोक मिश्रा,बृजेश मिश्रा ,राधेश्याम यादव,दिनानाथ गुप्ता ,रामप्यारे ,संतोष मोदनवाल,शेषमल साहनी,संतोष पांडे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post