सोनौली:नन्हीं खुशी की मदद को बढ़े हाथ,साहू समाज ने की सराहनीय पहल
सोनौली: जनपद महराजगंज के नगरपंचायत सोनौली के वार्ड नं-3,शास्त्रीनगर में नगरपंचायत के युवा समाजसेवी सोनू साहू ने नन्ही मासूम खुशी के आवास पहुंच कर कुशलक्षेम पूछा और नकदी सहित अहेतुक सहायता प्रदान की एवं उन्होंने खुशी की अभिवावक मां गुड़िया देवी को बताया कि उक्त बच्ची की समय-समय पर चिकित्सा,शिक्षा समेत परवरिश हेतु सहयोग में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी।इस क्रम में साहू समाज के ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू गुप्ता ने बताया कि सोनू सूद के नाम से नगर में ख्याति प्राप्त कर चुके सोनू साहू के ड्रीम प्रोजेक्ट बालिकाओं के शिक्षा हेतु नि:शुल्क व्यवसत्थापन जैसे विषयों से हमारा संगठन काफी प्रभावित है,समाज में ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करते रहने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।साहू समाज के उक्त युवा प्रतिनिधियों ने संयुक्त वक्तव्य में यह बताया कि जाति,धर्म, भाषा से ऊपर उठ साहू समाज सभी तबकों के लिए निकट भविष्य में तन-मन-धन सहित सभी तरह की समाजसेवा को प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल ,मंडल महामंत्री- राजकुमार उर्फ राजू भारती समेत दर्जनों नगरवासी उपस्थित रहें।


Leave Comments
Post a Comment