1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:नगर के सभी छठ घाटो की साफ-सफाई शुरू,चेयरमैन नें किया निरीक्षण


नौतनवां/महराजगंज:रेलवे प्रशासन द्वारा नगर के सबसे ब्यस्त स्टेशन छठ घाट पर छठ पूजा प्रतिबंधित करने के बाद पैदा हुई अफरा-तफरी की स्थिति के बीच नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने अपनी छठ पूजा की तैयारीयो को और तेज करते हुए नगर के बचे सभी तीनो छठ घाटो डॉ0 राम मनोहर लोहिया छठ घाट,भुंडी छठ घाट व दोमुहान छठ घाट पर सभी व्यवस्था चाक चौबंद करने हेतू आज तूफानी दौरा किया और अपने अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिया। अपने दौरे के बाद पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "आज की उपजी स्थिति को देखते हुए नगर के बचे तीनो छठ घाटो का निरीक्षण किया गया हर छठ घाट पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है,ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर शाहनवाज खान,प्रमोद पाठक, संतोष श्रीवास्तव,सफाई प्रभारी गोविन्द प्रसाद,सत्यप्रकाश,सुरेश प्रसाद, मजीद अहमद,जितेन्द्र कुमार,ग्यासुदीन, इमरान अहमद, राधेश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता:दिलशाद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post