महराजगंज
सोनौली
सोनौली:आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू,घाटों की हुई साफ सफाई
सोनौली/महराजगंज। आस्था के महान पर्व छठ के मद्देनजर सोनौली नगर के चारों छठ घाट जैसे श्यामकाठ पुल स्थित छठ घाट,चन्चाई मंदिर छठ घाट,वार्ड नं 07 एवं 09 में स्थित डूडी नदी छठ घाट और वार्ड नं 04 स्थित डंडा नदी छठ घाट पर न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी के देख रेख में साफ सफाई सहित सारी व्यवस्था जोरों से चल रही है।शिवम त्रिपाठी ने उक्त सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया एवं संबंधित को निर्देशित किया कि छठ घाट पे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए। इस अवसर पर सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,अफरोज खान,पप्पू सिंह,रामानन्द रौनियार,अशोक जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
संवाददाता:दिलशाद अली
Previous article
Next article


Leave Comments
Post a Comment